फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समूह नृत्य में जालपा-कालपा हरनोडा महिला मंडल अव्वल

Wed, 16 Oct 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्रामीण महिला लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती महिला मंडल के सदस्य। जागरूक पा
विज्ञापन
-कोलडैम में लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में 300 महिलाओं ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्रामीण महिला लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपनी पारंपरिक कला, लोक नृत्य, संगीत का जीवंत प्रदर्शन किया।
शुभारंभ परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन, उद्घाटन भाषण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में बिलासपुर, मंडी, सोलन और कसोल के लगभग 13 महिला मंडलों ने भाग लिया। इसमें चार प्रतियोगिताएं - समूह नृत्य, समूह गायन, एकल नृत्य, एकल गायन शामिल रहीं। इस प्रतियोगिता में विशेष जज के रूप में डीएलओ बिलासपुर रेवती सैनी, बिलासपुर कॉलेज प्रिंसिपल मीना वर्मा, डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के समूह नृत्य में पहला पुरस्कार जालपा कालपा हरनोडा महिला मंडल, दूसरा पुरस्कार नव जागृति महिला मंडल धानियारा, और तीसरा पुरस्कार जागृति महिला मंडल हरनोडा को मिला। समूह गायन में प्रथम पुरस्कार महिला मंडल पाटी बाहोट-कसोल, दूसरा आदर्श महिला मंडल बागा, तीसरा पुरस्कार महिला मंडल बाहोट-कसोल को प्राप्त हुआ। वहीं, एकल गायन में अटल महिला मंडल सेड़पा, जालपा कालपा हरनोडा महिला मंडल, जागृति महिला मंडल नैहर हरनोड़ा क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल नृत्य प्रतियोगिता में जय मां हिडिंबा दावला चंबा की भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर गौरी शंकर महिला मंडल बरेल की सुनीता, आदर्श महिला मंडल बाठ की निशा रहीं। जबकि बाड़ूबाड़ा देव महिला मंडल की सपना ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर संगिनी संघ की अध्यक्ष रेखा ठाकुर,अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उमेश कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुगता दासगुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर डॉ. अंजुला अग्रवाल और सहायक प्रबंधक सीएसआर पूरन सिंह मौजूद रहे।

ग्रामीण महिला लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती महिला मंडल के सदस्य। जागरूक पा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें