फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी कॉलेज में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान सोमवार को लंगर कमेटी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेले के दौरान बेहतर सेवाएं देने वाले सेवादारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल भी मौजूद रहे। लंगर कमेटी के प्रधान डॉ. सतपाल अग्रवाल ने पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर का स्वागत किया। इसके बाद रामलाल ठाकुर ने श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे सेवादारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी मेले में पंजाब की लंगर कमेटियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। डॉ. सतपाल अग्रवाल ने लंगर कमेटियों की समस्याओं से पूर्व मंत्री को अवगत करवाया।
इस अवसर पर न्यासी प्रदीप शर्मा, प्रभात शर्मा, कैलाश शर्मा, पटियाला लंगर कमेटी के प्रधान अश्वनी कुकू, वरिष्ठ उपप्रधान रमन सिंगला, मुरारी लाल मित्तल, संदीप और रमेश सिंगला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें