संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत क्लस्टर स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल श्री नयना देवी जी के नन्हें खिलाड़ियों ने शानदार एवं उत्कृष्ट कर दो स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबलों में डीएवी श्री नयना देवी जी की अदिति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। ऊंची कूद में अनन्या ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत पदक हासिल किया, जबकि लंबी कूद में भी रजत पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग के लड़कों के मुकाबलों में मोहित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लंबी कूद में रजत पदक जीता, जबकि ऊंची कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम स्पर्धाओं में भी स्कूल के धावकों का दबदबा देखने को मिला। लड़कियों की चार गुना 100 मीटर रिले रेस में अदिति, अनन्या, माही और आरजू की चौकड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, लड़कों की चार गुना 400 मीटर रिले रेस में मोहित, तन्मय, काव्यांश और ध्रुव ने शानदार दौड़ लगाते हुए रजत पदक हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर डीएवी स्कूल श्री नयना देवी जी के प्रधानाचार्य डॉ. हरीश शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
उन्होंने पीटीआई सुरेश कुमार और अनु कुमारी के प्रयासों की सराहना की।
डीएवी स्कूल श्री नयना देवी जी के खिलाड़ियों को क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार