फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रवासी सफाई कर्मियों का ठिकाना बनी 1.20 करोड़ रुपये से तैयार पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं शहर में छह माह पहले तैयार हुई पार्किंग को उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन

- लोक निर्माण विभाग ने अभी तक नहीं किया नगर परिषद को हस्तांतरण


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। शहर के लोग एक और पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। दूसरी और 1.20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई पार्किंग पिछले कई माह से उद्घाटन का इंतजार कर रही है। इस बहुमंजिला पार्किंग की सबसे निचली मंजिल का उपयोग कूड़ा रखने और बीच के फ्लोर पर नगर परिषद में कार्यरत प्रवासी सफाई कर्मचारियों को ठहराने के लिए किया जा रहा है।

मेला मैदान के पास नवनिर्मित पार्किंग का शिलान्यास 6 नवंबर 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। इस साल मई में ठेकेदार ने पार्किंग का निर्माण कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया था, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से लोक निर्माण विभाग इस पार्किंग को नगर परिषद को हस्तांतरण नहीं कर पाया है। इस वजह से इस पार्किंग को अभी आम लोगों के लिए नहीं खोला गया है, जबकि लोग काफी समय से इस पार्किंग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पार्किंग से बाजार में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिल सकती है। वैसे भी यह शहर की पहली पार्किंग है, जिसे नगर परिषद घुमारवीं संचालित करेगा। हालांकि अभी यह तय नहीं हो सका है कि इस पार्किंग की सुविधा लोगों के लिए निशुल्क रहेगी या फिर नगर परिषद इस पर शुल्क चार्ज करेगा। संबंधित दोनों विभागों की माने तो पार्किंग को हस्तांतरण करने के लिए बात चल रही है। जल्द ही इस पार्किंग को लोक निर्माण विभाग नगर परिषद को हस्तांतरण कर देगा। इसके बाद यह पार्किंग सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। पिछले 6 माह में इस पार्किंग को लोगों को समर्पित करने की बजाय इसे अन्य काम के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है और दूसरी तरह आम जनमानस शहर में पार्किंग की सुविधा न होने से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्
पार्किंग पूरी तरह से तैयार है। इससे नगर परिषद को हस्तांतरण करने की तैयारी हो चुकी है। कुछ ही दिनों में इसे नगर परिषद के हवाले कर दिया जाएगा।
- मनीष सहगल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग घुमारवीं

कोट्
पार्किंग के साथ खाली पड़ी जगह में डंगे लगाने का काम रह गया था, जिसे पूरा कराया जा रहा है। जल्द ही इस पार्किंग को लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा, ताकि शहर के लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल सके।
-रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें