खाना खाई लो मेरे साजना पहाड़ी गीत पर झूमे बच्चे
शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक, खेलकूद में अव्वल रहने वाले मेधावी नवाजे
कोठीपुरा पाठशाला में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि रहे।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, एकल गीत, समूह गान, भांगड़ा, पहाड़ी नाटी, बिलासपुरी गिद्दा सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने साइबर क्राइम एवं नशा निवारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता नाटक भी प्रस्तुत किए। समारोह में कॉम्प्लेक्स स्कूल नई सारली के नन्हे विद्यार्थियों ने पहाड़ी गीत खाना खाई लो मेरे साजना पर शानदार प्रस्तुति दी, जबकि राजपुरा स्कूल के छोटे बच्चों ने पंजाबी गीत पर धमाकेदार नृत्य किया। इससे पहले प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर, एसएमसी के सदस्यों, समस्त स्टाफ भिभावकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज का दृष्टिकोण भी सकारात्मक रूप से परिवर्तित हुआ है। वर्तमान समय में शिक्षा हर बच्चे तक पहुंच चुकी है, यही कारण है कि विद्यालय के तीन बच्चों ने बोर्ड मेरिट में स्थान प्राप्त कर जिला और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत महिषासुर नृत्य एवं नशा मुक्त समाज पर आधारित प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि चिट्टा आज समाज की सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे समाप्त करने के लिए पूरे समाज का एकजुट होना आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।
इनसेट
समारोह में इन बच्चों को मिला सम्मान
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिवानी, कृतिका देवी, अंकिता, अनमोल शर्मा, रिहाना, कृति ठाकुर, शबनम, रितिका शर्मा, तानिया ठाकुर, अक्षरा, संतोष कुमारी, कशिश शर्मा, मुस्कान ठाकुर, पलक, सानिया, करण सिंह, सूरज सिंह, आयुष गौतम, खुशबू, शिवांजलि गर्ग, मुस्कान, अमन शर्मा, वैष्णवी शर्मा, दीव्यांशी, कनिका, स्नेहा शर्मा, पलक शर्मा, उपासना ठाकुर, कोमल, अक्षित भारद्वाज, अंकिता, दीपिका शर्मा, मनीषा, श्रुति शर्मा, प्रियंका, आरुषि, पूजा, सूरज, दीक्षित, मनीष, रितेश, करण, भूमिका, हिमांशी, मुस्कान, शिवांगी, सिमरन, अंशुल, नीरज, कार्तिक, सोनल, अरविंद, साक्षी, तनू, प्रीतम, अशोक, सुनिधि आदि बच्चों को सम्मानित किया गया।
कोठीपुरा स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई छात्राएं। स
कोठीपुरा स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई छात्राएं। स