फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पैरापिट बना सुरक्षा कवच, एचआरटीसी बस में सवार 28 यात्रियों की बची जान

विज्ञापन
भगेड़-पनोल मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे लुढ़की बस। संवाद
विज्ञापन
जबलू से घुमारवीं जा रही बस उतराई में हुई अनियंत्रित, निजी बस से टकराने के बाद 200 मीटर गहरी खाई की ओर लुढ़की
विज्ञापन

भगेड़-पनोल मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जबलू से घुमारवीं जा रही एचआरटीसी की बस वीरवार सुबह करीब 10 बजे भगेड़-पनोल मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 28 यात्री सवार थे। उतराई में अचानक अनियंत्रित हुई बस सामने से आ रही निजी बस से टकराने के बाद सड़क से बाहर निकलकर खाई की ओर लुढ़क गई। गनीमत रही कि सड़क किनारे बना पैरापिट बस के लिए सुरक्षा कवच बन गया और बस उसी पर अटक गई। इससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार बस जबलू से घुमारवीं के लिए रवाना हुई थी। भगेड़ के पास उतराई में चालक ने बस के एक हिस्से से कुछ टूटने की आवाज सुनी। इसके बाद बस अनियंत्रित होने लगी। चालक ने बस को रोकने और नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान सामने से आ रही निजी बस से एचआरटीसी बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क से बाहर निकलकर खाई की ओर लुढ़कने लगी। पैरापिट पर अटकने के कारण बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

यात्रियों में मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में स्कूली-कॉलेज विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और अन्य यात्री सवार थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें