फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोरम पूरा होने के बाद पंतेहड़ा पंचायत ने रद्द की क्रशर की एनओसी

Mon, 03 Nov 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के विरोध के बाद पंचायत ने आमसभा में लिया फैसला
विज्ञापन

बोले-भविष्य में भी पंचायत क्षेत्र में जारी न हो क्रशर लगाने की एनओसी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी उप-तहसील की पंतेहड़ा पंचायत द्वारा क्षेत्र में क्रशर लगाने के लिए दी गई एनओसी को ग्रामीणों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया है। पंचायत भवन में बुलाई गई आमसभा में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पंचायत की ओर से पूर्व में क्रशर लगाने के लिए एनओसी जारी की गई थी, जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत ने बिना आमसभा की स्वीकृति के मनमाने तरीके से यह एनओसी जारी की है। इस पर ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर, बीडीओ घुमारवीं और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की थी। इससे पहले 2 अक्तूबर को बुलाई गई आमसभा में कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। उस दौरान पंचायत के चार वार्ड सदस्यों ने भी लिखित रूप में स्पष्ट किया था कि उन्हें एनओसी जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी गई थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने पंचायत से एनओसी रद्द करने की मांग की थी, जिस पर पंचायत प्रधान ने जल्द बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने 30 अक्तूबर को बीडीओ घुमारवीं को मांगपत्र सौंपकर आमसभा करवाने की मांग की थी। सोमवार को आयोजित आमसभा में करीब 188 ग्रामीणों ने भाग लिया। कोरम पूरा होने के बाद क्रशर के लिए दी गई एनओसी रद्द करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में पंचायत क्षेत्र में क्रशर लगाने के लिए किसी भी तरह की एनओसी जारी न की जाए, ताकि क्षेत्र का पर्यावरण और शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें