फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने झटका घुमारवीं बीडीसी का अध्यक्ष पद

Sat, 23 Jan 2016 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 तिकोने मुकाबले में अध्यक्ष का अहम पद कांग्रेस ने हासिल करने में कामयाबी पाई है, जबकि भाजपा को महज उपाध्यक्ष पद पर ही संतोष करना पड़ा। शनिवार को घुमारवीं पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार मैदान में उतरे।
विज्ञापन


इस पद के लिए दिनेश शर्मा, चमन शर्मा तथा राजीव ने दावेदारी जताई। 34 सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए मत का प्रयोग किया। इसमें दिनेश को सर्वाधिक 22 वोट मिले, जबकि चमन को 8 तथा राजीव को 4 मतों पर संतोष करना पड़ा।  अध्यक्ष पद की तर्ज पर उपाध्यक्ष पद के लिए भी तीन दावेदारों ने ताल ठोंकी।

 जिनमें भाजपा समर्थित सूरज कपिल को सर्वाधिक 16 मत पड़े। जबकि वंदना को 12 तथा गोदावरी को 6 वोट मिले। इस तरह उपाध्यक्ष पद पर सूरज कपिल ने बाजी मारी।


सीपीएस के नेतृत्व में निकाली विजयी रैली
अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित दिनेश शर्मा की ताजपोशी होने पर समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सीपीएस एवं स्थानीय विधायक राजेश धर्माणी के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय से लेकर गांधी चौक तक ढोल नगाड़ों के साथ विजय रैली निकाली।
विज्ञापन



क्रॉस वोटिंग ने बिगाड़े सारे समीकरण
34 सदस्यों वाली घुमारवीं बीडीसी में क्रॉस वोटिंग ने राजनीतिक दलों के सारे समीकरण बिगाड़ दिए। क्रॉस वोटिंग के कारण अध्यक्ष पद कांग्रेस को और उपाध्यक्ष पद भाजपा के खाते में गया। अध्यक्ष पद के लिए जहां दिनेश शर्मा को 22 मत मिले, वहीं उपाध्यक्ष पद पर सूरज कपिल ने 16 वोट हासिल किए। इससे राजनीतिक दलों के बनाए सारे समीकरण क्रॉस वोटिंग ने बिगाड़ के रख दिए। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें