फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार बिना मजबूत नहीं होंगी पंचायतें : हीरापाल

Fri, 24 Apr 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
73वें-74वें संशोधन के पूर्ण क्रियान्वयन की मांग
विज्ञापन

पंचायती राज दिवस पर केरल मॉडल अपनाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह-संयोजक ठाकुर हीरापाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज प्रणाली अभी भी पूरी तरह मजबूत नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि केवल दिवस मनाने से नहीं, बल्कि पंचायतों को वास्तविक अधिकार और संसाधन देने से ही व्यवस्था सशक्त होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगठन पिछले कई वर्ष से हिमाचल प्रदेश के हर जिले और ब्लॉक स्तर पर पंचायती राज प्रणाली को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है। बावजूद इसके, आज भी कई जनप्रतिनिधियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की पूरी जानकारी नहीं है। 73वें और 74वें संविधान संशोधन का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। जब तक सरकारें इस दिशा में गंभीर पहल नहीं करेंगी, तब तक पंचायतें और नगर निकाय सशक्त नहीं बन पाएंगे। उन्होंने केरल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पंचायती राज प्रणाली पूरी तरह लागू है और अधिकांश विकास कार्य पंचायतों के माध्यम से ही होते हैं। सड़क, अस्पताल और स्कूल तक पंचायतों द्वारा संचालित किए जाते हैं, जबकि जनप्रतिनिधि बड़े प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देते हैं। प्रदेश में ट्रेनिंग के नाम पर प्रतिनिधियों को बाहर भेजे जाने पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यह प्रक्रिया केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे। कहा कि वर्तमान में कई जगह जनप्रतिनिधि छोटे-छोटे कार्यों में उलझे रहते हैं, जिससे पंचायतों की भूमिका कमजोर हो रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से आह्वान किया कि वे भत्तों और पेंशन की मांग छोड़कर पंचायतों को मजबूत करने की दिशा में आवाज उठाएं। कहा कि जब तक पंचायतों को पूर्ण अधिकार नहीं मिलेंगे और प्रतिनिधि जागरूक नहीं होंगे, तब तक अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का उद्देश्य अधूरा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें