फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर पंचायत में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की भाभी प्रधान का चुनाव हारीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दूसरे चरण के पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित, कई पंचायतों में रही कांटे की टक्कर
विज्ञापन

पंजगाईं पंचायत में सुशीला ने 470 मत लेकर जीत की दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत 28 मई को हुए मतदान के बाद प्रधान पदों के परिणाम पूरी तरह स्पष्ट हो गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की अंतिम मतगणना सूची के अनुसार कई पंचायतों में कड़े मुकाबले देखने को मिले, जबकि कुछ पंचायतों में बड़े राजनीतिक उलटफेर भी सामने आए हैं।

घुमारवीं विकास खंड की औहर पंचायत का परिणाम सबसे अधिक चर्चाओं में रहा। यहां देशराज शर्मा ने 645 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व प्रधान रह चुकीं सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की भाभी प्रेमलता को चुनाव में पराजित किया। प्रेमलता को 499 मत मिले। क्षेत्र में इस परिणाम को बड़े राजनीतिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। कुड्डी पंचायत में गोपाल सिंह 589 मत लेकर विजयी रहे। ध्यान सिंह को 335 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

हरनोड़ा पंचायत से काली दास ने 481 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि टेक चंद को 357 मत मिले। पंजगाईं पंचायत में सुशीला ने 470 मत लेकर जीत दर्ज की, मंगलेश कुमारी को 421 मत मिले। द्रोबड़ पंचायत में मीरा देवी 505 मत लेकर विजयी रहीं। निशा देवी को 427 मत प्राप्त हुए। जुखाला पंचायत में हरी राम ने बेहद करीबी मुकाबले में 401 मत लेकर जीत हासिल की। जीत सिंह को 388 मत मिले। राजपुरा पंचायत में महेंद्र सिंह ने 498 मत प्राप्त किए, जबकि प्रेम लाल को 375 मत मिले। सुई सुराहड़ पंचायत में निर्मला देवी ने 627 मत लेकर जीत दर्ज की। दीक्षा ठाकुर को 487 मत मिले। मलोखर पंचायत से सुषमा देवी 313 मत लेकर विजयी रहीं, अनीता देवी को 206 मत प्राप्त हुए। घुमारवीं विकास खंड की गाहर पंचायत में निशा कुमारी ने 1050 मत लेकर बड़ी जीत दर्ज की। निर्मला देवी को 587 मत मिले। पडयालग पंचायत में लक्ष्मी देवी ने 579 मत प्राप्त कर रक्षा देवी को हराया, जिन्हें 316 मत मिले। झंडूता विकास खंड की बल्हसीणा पंचायत में रजनी देवी ने 577 मत लेकर जीत दर्ज की। आशा देवी को 521 मत मिले। जांगला पंचायत में नीलम 690 मत लेकर विजयी रहीं।
विज्ञापन

डमली पंचायत में गुरमीत सिंह ने 795 मत लेकर जीत दर्ज की, जबकि सुनील कुमार को 514 मत मिले। सुन्हाणी पंचायत में मोहिंद्र कुमार ने 860 मत लेकर प्रधान पद हासिल किया। रमेश कुमार को 608 मत मिले। हीरापुर पंचायत में रणजीत सिंह 223 मत लेकर विजयी रहे, राकेश कुमार को 144 मत मिले। नखलेहडा पंचायत में अम्बालिका ने बेहद करीबी मुकाबले में 295 मत लेकर जीत दर्ज की। नीलम कुमारी को 277 मत मिले। रोहल पंचायत में सुरिंद्र कुमार ने 658 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। राकेश कुमार को 426 मत मिले। मलांगन पंचायत में विशन दास ने 840 मत लेकर जीत दर्ज की, जबकि देवा नंद को 729 मत मिले। श्री नयना देवी जी विकास खंड की स्वाहण पंचायत में अमरजीत कौर ने 1002 मत प्राप्त कर बड़ी जीत दर्ज की। चंचल कुमारी को 921 मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सभी पंचायतों में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें