फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्हाणी में 10 लाख से होगा पंचवटी वाटिका का निर्माण

विज्ञापन
सुन्हाणी में सीर खड्ड के किनारे बनाई जा रही पंचवटी वाटिका। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की एक पंचायत सुन्हाणी में सीर खड्ड के किनारे दस लाख रुपये की लागत से पंचवटी वाटिका का निर्माण किया जा रहा है।
स्थानीय पंचायत की ओर से मनरेगा से पंचवटी वाटिका का 50 फीसद कार्य पूरा कर लिया है। पंचवटी वाटिका के निर्माण के बाद बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, टहलने के लिए पथ मार्ग और बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश सरकार ने पहली बार बुजुर्गों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए पंचवटी वाटिका निर्माण योजना शुरू की है।
इसके तहत सुन्हाणी पंचायत के मेला ग्राउंड के साथ ही इस वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। करीब तीन बीघा भूमि पर बन रही पंचवटी वाटिका में बुजुर्गों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था, टहलने के लिए रास्ते का निर्माण बच्चों के लिए विशेष झूलों और फुलवारी सहित पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा औषधीय और सजावटी पौधे भी लगाए गए हैं। जमीन को समतल किया गया है। सड़क की तरफ सुरक्षा के लिए पिलर और डंगों के निर्माण के बाद अभी तक पंचवटी वाटिका को जोड़ने के लिए बनी सड़क पर पेवर ब्लॉक, मेन गेट, चारदीवारी और घास लगाने का कार्य बचा हुआ है। इसे पंचायत ने चालू वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
स्थानीय ग्रामीण राकेश कुमार, अश्विनी कुमार, विनोद गौतम, मनोज वर्मा, तिलक राज, छोटे लाल, रामेश्वर कौशल, सतपाल सिंह, बिशन सिंह, रीना गुलेरिया, प्रकाश चंद वर्मा का कहना है कि पंचवटी वाटिका और उसमें लगने वाले झूलों, ओपन जिम और पार्क बनाए जाने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उधर, सुन्हाणी पंचायत प्रधान उपेंद्र परमार का कहना है कि पंचायत मनरेगा से खड्ड के किनारे रमणीक स्थल में दस लाख रुपये की लागत से पंचवटी वाटिका का निर्माण कर रही है। इसका 50 फीसद कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसे जल्द पूरा करके उदघाटन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें