फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने रेलवे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने रेलवे क्रॉसिंग के ओवरहाइट गेज को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए गए ओवरहाइट गेज को गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने क्षतिग्रस्त कर दिया। गेटमैन ने आरपीएफ रुद्रपुर थाने में चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रेनों के परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रेलवे क्रासिंग पर केवल ओवरलोड वाहन खड़े रहे।
विज्ञापन

बिलासपुर शीशगढ़ रोड स्थित ग्राम मुबारकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन के दोनों ओर ओवरहाइट गेज का निर्माण किया गया है। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर शंकर सिंह ने बताया कि ओवरहाइट गेज सड़क से 4.67 मीटर ऊंचा है, जिसके नीचे से कोई भी ओवरलोड वाहन बाहर नहीं निकल सकता। इरकॉन कंपनी के साइट इंजीनियर मयूर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 7.10 बजे नैनी-दून ट्रेन गुजरने के बाद अहरो की तरफ से आ रही ओवरलोड गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को चालक ने जबरन ओवरहाइट गेज के नीचे से निकालने की कोशिश की। इस दौरान ओवरहाइट गेज क्षतिग्रस्त हो गया। इस मौके पर गेटमैन नृपेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ। गेटमैन ने आरपीएफ थाना रुद्रपुर में थाना खजुरिया क्षेत्र के महतोष निवासी ट्रैक्टर चालक गुरदेव सिंह के खिलाफ ओवरहाइट गेज को क्षतिग्रस्त करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरपीएफ के चौकी प्रभारी संदीप कुमार भारती ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक गुरदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चालक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें