फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्कार्फ इन व्हील को आउटस्टैंडिंग शॉर्ट फिल्म अवाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव में किया सम्मानित
विज्ञापन

पहिये में दुपट्टा फंसने से होने वाले हादसों के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म स्कार्फ इन व्हील को आउटस्टैंडिंग शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अंडर-40 आयु वर्ग श्रेणी में दिया गया।
यह लघु फिल्म निर्देशक एवं लेखक अंकुर कौंडल और उनकी टीम ने तैयार की है। फिल्म में निशांत रघु, शिवांगी रघु और अंकुर कौंडल ने अभिनय किया है। फिल्म का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। फिल्म में दिखाया है कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला का दुपट्टा पहिये में फंसने से किस प्रकार दुर्घटना हो सकती है। इसके माध्यम से लोगों को सावधानी बरतने का संदेश दिया गया है। साथ ही वाहन चलाते समय अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट पहनने के महत्व को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म निर्देशक अंकुर कौंडल ने बताया कि इस तरह की घटनाएं देशभर में अक्सर सामने आती रहती हैं, जिनमें लोगों की छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन जाती है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से समाज को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें