फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टीईटी परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था के लिए आदेश जारी

Tue, 04 Nov 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने छात्र स्कूल बिलासपुर के आसपास लगाए प्रतिबंध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से आयोजित टीईटी-2025 परीक्षा के दौरान बिलासपुर उपमंडल प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह ने आदेश जारी करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर के आसपास परीक्षा दिवसों में प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार, 5, 8 और 9 नवंबर को सुबह 8 बजे शाम 6 बजे तक परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक कार्यक्रम, जुलूस, रैली, नारेबाजी या हड़ताल पर पूर्ण रोक रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के समीप लाउडस्पीकर का प्रयोग, निर्माण कार्य, टेंट या स्टेज लगाने-हटाने के कार्य पर भी प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को हथियार, लाठी, तलवार, गोला-बारूद या अन्य घातक वस्तुएं लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि आदेशों की पूर्ण अनुपालना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें