फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी प्लांट बंद, भड़के ट्रक ऑपरेटर

Sat, 30 Jan 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी सीमेंट कारखाना बागा में ढुलाई के लिए अधिकृत द बिलासपुर जेपी उद्योग विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा सीमित खारसी, कोहिनूर परिवहन सहकारी सभा व द मार्कंडेय भूतपूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा कंपनी पर मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ऑपरेटरों के अनुसार उद्योग के एक अधिकारी ने उद्योग में माल ढुलाई कर रही सभी परिवहन सभाओं के पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित किया है कि शनिवार से जेपी सीमेंट उद्योग बागा आगामी आदेशों तक बंद किया जा रहा है। इस वजह से माल ढुलाई की शुक्रवार की ट्रकों की डिमांड भी वापस मंगवा ली गई है।

सहकारी सभा खारसी के प्रधान महेंद्र सिंह, कोहीनूर सभा के प्रधान प्रेम व मार्कंडेय भूतपूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा के प्रधान कैप्टन सुरेंद्र की अगुवाई में ऑपरेटरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम हरीश गज्जू के माध्यम से जिला प्रशासन को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उपायुक्त को लिखे ज्ञापन में ऑपरेटरों ने कहा है कि कंपनी के रवैये के बारे में वह कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। ज्ञापन में कहा गया कि तमाम ट्रक ऑपरेटर इससे परेशान है।

कंपनी अपनी मर्जी से कारखाना चला रही है और अपनी मर्जी से बंद कर रही है। कई बार तो डिमांड घटाकर कुल 5 प्रतिशत की जा रही है। माल ढुलाई किराये की भी ट्रक ऑपरेटरों को समय पर अदायगी नहीं हो रही है।

वर्तमान में माल ढुलाई का 8 करोड़ रुपये ट्रक ऑपरेटरों का उद्योग प्रबंधन के पास बकाया है। इस ज्ञापन में ट्रक ऑपरेटरों ने जिला प्रशासन से मांग की कि जेपी प्रबंधन के साथ ट्रक आपरेटरों की बैठक प्रशासन अपनी अध्यक्षता में बुलाए। अन्यथा मजबूर होकर जेपी सीमेंट उद्योग प्रबंधन की कार्यप्रणाली के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों को चक्का जाम करना पड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें