फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज की एकजुटता से ही राष्ट्र रह सकता है सुरक्षित : रामानंदाचार्य

Sun, 11 Jan 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत स्वाहण में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
स्वारघाट में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। हिंदू समाज की एकजुटता से ही राष्ट्र सुरक्षित रह सकता है। हिंदू धर्म का मूल मंत्र दया है और दया के बिना हिंदू अधूरा है। यह बात जगतगुरु श्री श्री 1008 रामानंदाचार्य स्वामी विकास दास ने ग्राम पंचायत स्वाहण के शिव मंदिर धरा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि कही।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि हिंदू की पहचान सृष्टि के प्रत्येक जीव के प्रति दया भाव से है। उन्होंने कहा कि बेटियों को अच्छे संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं और देश की एकता व संस्कृति के सामने चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। मोबाइल के बढ़ते प्रचलन से बच्चों की आदतें बिगड़ रही हैं और संस्कारों का ह्रास हो रहा है। इसके लिए माता-पिता को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस घर में बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं मिलते, वह घर धीरे-धीरे विनाश की ओर बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज विदेशों में भी लोग सनातन संस्कृति से जुड़ रहे हैं। बच्चों के मन में देश के प्रति प्रेम होना चाहिए। यदि हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान, स्वाहण पंचायत प्रधान दीना नाथ, री पंचायत के उप प्रधान जगत राम, कुटैहला पंचायत के उप प्रधान रोहित ठाकुर, स्वाहण पंचायत के पूर्व उप प्रधान चंद्रशेखर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें