फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू ही दुनिया में सकता है मार्गदर्शन :पंडित सुरेंद्र

Tue, 16 Dec 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नव दुर्गा माता मंदिर खरोटा बरठीं में हिंदू सम्मेलन में मुख्याति​थियों को सम्मानित करते  हुए। सं
विज्ञापन
नव दुर्गा माता मंदिर बरठीं में हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन
विज्ञापन

हिमाचल प्रांत सह शारीरिक प्रमुख मितिल चंदेल ने की शिकरत

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं ( बिलासपुर)। हिंदू सम्मेलन की श्रृंखला में रविवार को नव दुर्गा माता मंदिर खोटा बरठीं में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी पंडित सुरेंद्र शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम में हिमाचल प्रांत सह शारीरिक प्रमुख मितिल चंदेल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू ही दुनिया का मार्गदर्शन कर सकता है। भारत विजेता बनने के लिए नहीं बल्कि दुनिया को ज्ञान देने के लिए खड़ा है। भारत की नियति में विश्वगुरु होना लिखा है। अंग्रेजी शासन के अंधकार में 1925 में समाज को संगठित करने के लिए आरएसएस की स्थापना हुई। इसकी त्याग समर्पण और बलिदान के बल पर यह संगठन आज दुनिया में कार्य कर रहा है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदू हमारी पहचान है, जैसे श्री राम ने सबरी का प्रेम स्वीकार कर समरसता का संदेश दिया। पहले हिंदू शब्द बोलने में संकोच होता था ,लेकिन आज 100 वर्षों की साधना के बाद संपूर्ण भारत गर्व से कह रहा है कि हम हिंदू हैं। लोगों से आग्रह किया कि वे परिवारों में हिंदू भाव जागृत करें और नियमित रूप से संघ की शाखा में परिवार के सदस्यों को भेजें। इस मौके पर शिवानी ओसिन मिशिका कनिष्का आदविका ने देश भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस मौके पर महंत शिवराम गिरी साध्वी मानसी गिरी पंडित बसंत राम,कपिल, यशपाल पटियाल, इंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार चंद्रशेखर सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें