लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रहे मैच में आउट हुआ बल्लेबाज। संवाद
लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रही विरासत-ए-कहलूर क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में विरासत-ए-कहलूर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को भी तीन मुकाबले खेले गए। इसमें बूम शिवा, रॉयल स्ट्राइकर और साइलेंट स्ट्राइकर ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
पहला मुकाबला बूम शिवा और पंजगाईं के बीच खेला गया। बूम शिवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बूम शिवा ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 138 रन बनाए। इस पारी में शुभम ने 46 रनों का योगदान दिया। पंजगाईं की ओर से अनिल और मनीष ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजगाईं की टीम 14.2 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट हो गई और बूम शिवा ने 38 रन से मुकाबला जीत लिया। बूम शिवा की ओर से ललित, सौरभ और परमार ने दो-दो विकेट हासिल किए। दूसरा मुकाबला रॉयल स्ट्राइकर और ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल स्ट्राइकर टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर 83 रन बनाए। इसमें कप्तान कुलजीत ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम आठ विकेट खोकर 68 रन बना पाई और रॉयल स्ट्राइकर ने 15 रन से मैच जीत लिया। रॉयल स्ट्राइकर की ओर से अजय ने तीन विकेट हासिल किए। तीसरा मैच साइलेंट स्ट्राइकर और कोठी के बीच खेला गया। साइलेंट स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने आठ विकेट खोकर 102 रन बनाए। इसमें शिवांश चंदले 49 रन की पारी खेली। कोठी की ओर से कमलेश ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोठी की टीम 7.5 ओवर में ऑल आउट हो गई। साइलेंट स्ट्राइकर की ओर से शिवांश ने तीन विकेट हासिल किए।