फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए 19 तक आवेदन कर सकते हैं स्कूली छात्र

Wed, 09 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
Exam
विज्ञापन
वर्ष 2015-16 में विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आनलाइन आवेदन न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। शिक्षा निदेशालय (उच्चतर) हिमाचल प्रदेश ने वंचित छात्रों का राहत प्रदान करते हुए ई-पास वेबसाइट को छह दिनों के लिए दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब छात्र 14 से 19 मार्च तक विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए स्कूलों द्वारा आवेदन पत्रों की आनलाइन जांच और सत्यापन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च तय की गई है, जबकि स्कूलों द्वारा वेरिफाइड कैंडीडेट लिस्ट और आवेदन पत्रों की विधिवत हस्ताक्षरित मुद्रित प्रतियां कार्यालय में जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।

शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) बिलासपुर रवि जम्वाल ने सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों सहित मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि समयसारिणी के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं। यदि इस समय अवधि के बाद कोई छात्र आवेदन करने से वंचित रहता है, तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन


इन छात्रवृत्तियों में डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति, स्वामी विवेकांनद छात्रवृत्ति, ठाकुर सेन नेग उत्कृष्ट छात्रवृत्ति, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति, आईआरडीपी छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज छात्रवृत्ति, एनडीए छात्रवृत्ति, कल्पना चावला छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पूर्व मैट्रिक और मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति तथा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए डॉ. अंबेडकर मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) बिलासपुर रवि जम्वाल ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में नौवीं कक्षा और इससे आगे अध्ययनरत छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए 19 मार्च तक पंजीकरण और आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति संबंधित अधिक जारी के लिए ई-पास, निदेशालय और कार्यालय वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें