प्याज को टोकरी में भरता सब्जी विक्रेता।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। प्याज और टमाटर के दाम में उछाल आया है। महज एक माह में दाम में 20 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। दाम में अस्थिरता से घबराए विक्रेता भी दोनों की खरीद से परहेज कर रहे हैं।
बुधवार को बिलासपुर शहर में ज्यादातर दुकानदारों ने बेहद कम मात्रा में प्याज और टमाटर की खरीद की। दुकानदारों का कहना है कि भाव गिरने की चिंता की वजह से वे ज्यादा मात्रा में खरीद नहीं कर पा रहे हैं। जबकि इस बढ़ोत्तरी से गृहणियां भी परेशान हैं।
एक माह पूर्व तक टमाटर और प्याज 30 रुपये किलो के दाम बिक रहे थे। दोनों के दाम बढ़ने का असर रसोई के बजट पर भी पड़ने लगा है। गृहणियों का रसोई का बजट भी अब और बिगड़ता जा रहा है। सब्जी विक्रेताओं में अमित, संजू, पवन, गौरव ने कहा कि दो दिन में ही प्याज और टमाटर के दामों में 10 से 20 रुपये का उछाल आया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों में बेमौसमी बरसात के कारण प्याज और टमाटर के उत्पादन में गिरावट आई है। बारिश के कारण प्याज और टमाटर की फसल बर्बाद हुई है।