फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बोलेरो गाड़ी से एक किलोग्राम चरस बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने बिलासपुर शहर के साथ लगते बामटा के पास एक किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे नाके के दौरान जब पुलिस ने एक वाहन की तलाशी ली तो चरस की यह खेप बरामद हुई। यह खेप कुल्लू जिला से लाई जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने शुक्रवार दोपहर को बामटा चौक से थोड़ा आगे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी की थी। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच घाघस की ओर से आ रही एक बोलेरो जीप को रोका गया। पुलिसकर्मियों को देखकर चालक के हावभाव बदले हुए नजर आए। शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रेमचंद (40) पुत्र मंगल निवासी गांव नेरी डाकघर फोजल, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। यह चरस को कहां ले जा रहे थे, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें