फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पहले ट्रक चुराया, फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक और टेंपो को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा में टक्कर लगने से ट्रक खाई में गिरा, टेंपो और चोरी का ट्रक घर से टकराए
विज्ञापन

चोरी के ट्रक को चलने वाला शातिर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा कस्बे के पास लगट से चोर ने पहले एक ट्रक को चुराया। जब वह बरमाणा कस्बे से एक मोड़ पीछे पहुंचा तो पहले सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक को टक्कर मार दी। सड़क किनारे खड़ा ट्रक खाई में गिर गया। इसके बाद थोड़ा आगे छोटे टेंपो को टक्कर मर दी। हादसे के बाद चोरी का ट्रक और टेंपो (छोटा हाथी) सड़क किनारे एक घर से टकरा गए। हादसे में ट्रक को चला रहा चोर घायल हो गया। लोगों ने उसे मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद बरमाणा अस्पताल ले गए। गनीमत रही कि अन्य कोई राहगीर या वाहन सवार इसकी चपेट में नहीं आया। बरमाणा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना मंगलवार दोपहर बाद हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लगट में एक चालक ने अपना ट्रक रोका और किसी काम के लिए चला गया। इस दौरान एक व्यक्ति उसके ट्रक को चुरा ले गया। उसका पीछा भी किया गया। बरमाणा से एक मोड़ पीछे पहुंचने पर पहले ट्रक को टक्कर मारी और फिर छोटे टेंपो को टक्कर मार दी। घटना में तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिस घर से ट्रक और टेंपो टकराए हैं, उसे भी नुकसान हुआ है। ट्रक चुराने वाले की पहचान नहीं हुई है। उसका उपचार चल रहा है। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें