एम्स बिलासपुर में चेकअप करवाने जा रहे थे नालागढ़ के 63 वर्षीय साद राम
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। थाना सदर क्षेत्र में के तहत कोठीपुरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 63 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साद राम निवासी नालागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साद राम चेकअप करवाने के लिए एम्स बिलासपुर जा रहे थे।
संजय शर्मा निवासी गांव राजपुरा, डाकघर नौणी ने थाना सदर में बयान दर्ज करवाया है। बताया कि चालक ट्रक को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठे साद राम गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना सदर में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।