फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोलां गांव में शनिवार को हुए खूनी संघर्ष में एक घायल की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को डोलां गांव में दो परिवारों में जमीनी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी और लाठी डंडे चले थे। दोनों परिवारों के छह सदस्यों को चोटें आई थीं। गंभीर रूप से घायल देशराज (62) निवासी गांव डोलां डाकघर बस्सी तहसील श्री नयनादेवी जी जिला बिलासपुर को श्रीआंनदपुर साहिब अस्पताल ले जाया गया, वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाकी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस किया है। अब एक पक्ष पर हत्या की धारा जोड़ी गई है। आरोपी कैलाश, पुनीत और उनकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें