फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी में एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Sun, 11 Jan 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सुन्हाणी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखत दिखाती खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जिले के युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश और उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी में शनिवार को एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें जिला बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें टीम भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, रस्साकशी और कुर्सी दौड़ जैसी रोचक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार रेड और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया, वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी। कुर्सी दौड़ ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भर दिया, जिसमें प्रतिभागियों और दर्शकों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ तलाई की गौरी मंहत ने सुबह करीब 11 बजे दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। समापन समारोह में झंडूता के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है और सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। झंडूता तहसील में स्थित ऐतिहासिक सुन्हाणी गांव, जो कभी बिलासपुर रियासत की राजधानी रहा है, इस आयोजन के चलते पूरी तरह खेलमय वातावरण से सराबोर नजर आया। मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है और भविष्य में बड़े स्तर पर खेल आयोजन किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और युवा सशक्तिकरण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। आयोजन की सफलता पर ग्राम पंचायत प्रधान, आयोजक समिति और सहयोगियों को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें