फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 16 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 16 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम मजारी की तरफ गश्त कर रही थी। तभी वहां पर पुल के पास एक व्यक्ति पैदल जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका। पुलिस को देख कर व्यक्ति घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे 16 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी की पहचान जरनैल सिंह निवासी गांव निक्कू नंगल डाकघर नंगल जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें