विद्युत बोर्ड ने किश्नपुरा पंचायत में लगाया विशेष शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड मानपुरा के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर को ई-केवाईसी से लिंक करने की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को किशनपुरा पंचायत में 327 व बद्दी में 330 बिजली के मीटर लिंक किए गए। अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि मानपुरा उपमंडल के तहत 9823 उपभोक्ता हैं। दूसरे दिन मानपुरा उपमंडल के तहत किशनपुरा में 327 मीटर केवाईसी से लिंक होने थे। जबकि बद्दी में 330 उपभोक्ताओं के मीटर केवाईसी से लिंक किए गए।
उन्होंने बताया कि 9 को अक्कांवाली, मलकूमाजरा और चुनरी, 10 को बनवीरपुर और लोधीमाजरा, 11 को जटीमाजरा और नंदपुर, 12 को बसोला और पन्गा, 13 को रोहतांवाला व थेड़ा, 14 को मानपुरा व खरूणी और 15 दिसंबर को बेलिखोल, टाहलीवाला, सनेढ़ और मानकपुर में ई-केवाईसी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक उपरोक्त स्थानों पर पंचायत घर में की जाएगी।