फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन अंतिम वर्ष के 478 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी/घुमारवीं/झंडूता/जुखाला (बिलासपुर)। करीब 2 महीने से बंद पड़े कॉलेजों के ताले वीरवार को विद्यार्थियों के लिए खोल दिए गए। अंतिम वर्ष के करीब 478 विद्यार्थियों ने वीरवार को जिला के विभिन्न कॉलेजों में परीक्षा दी। वहीं सभी कॉलजों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग सहित विद्यार्थियों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन

बता दें कि जिला के सभी कॉलेजों में मुख्य गेट पर सुबह 8:30 बजे थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं उसके बाद उन्हें सैनिटाइज किया गया। करीब 8:40 बजे विद्यार्थियों ने अपने रोल नंबर चेक किए और परीक्षा हाल में बैठे। विद्यार्थियों को एक डेस्क छोड़ कर बिठाया गया। वहीं 9 बजे से विद्यार्थियों ने पेपर करना शुरू किया। डिग्री कॉलेज बिलासपुर में कुल अंतिम वर्ष के 183 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय घुमारवीं में पहले दिन की परीक्षा में दोनों सत्रों में कुल 180 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं जुखाला कॉलेज में 33 विद्यार्थी, झंडूता में 57 विद्यार्थी व श्री नयना देवी कॉलेज में 25 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। डिग्री कॉलेज बिलासपुर की छात्रा सपना ने कहा कि कॉलेज पहुंचते ही उन्हें काफी डर लग रहा था। वहीं जब परीक्षा देने लगे तो सारा डर खत्म हो गया। वहीं सौरभ ने बताया कि उनका पहला पेपर बहुत अच्छा गया है। अगर ऐसे ही सभी पेपर अच्छे हो जाएं तो मुझे अच्छे नंबर मिल जाएंगे। घुमारवीं कॉलेज प्राचार्य रामकृष्ण ने बताया कि कॉलेज में परीक्षाओं के चलते कोरोना गाइडलाइन के तहत एहतियात बरती जा रही है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग करके ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में भेजा जा रहा है।
वहीं डिग्री कॉलेज बिलासपुर प्राचार्या बसुंधरा भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेज द्वारा उचित प्रबंध किए गए हैं। वहीं बच्चों द्वारा भी कोरोना नियमों की पालना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें