फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाई दूज पर बहनें तकती रह गईं भाई की राह, घर पहुंचने से पहले ही मौत ने छीन लिया पंकज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सुबह बाजार आया था युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाई दूज का दिन था। घर में बहनें अपने भाई के आने की राह देख रही थीं। मन में उम्मीद थी कि पंकज घर पहुंचेगा तो उसे तिलक लगाकर भाई दूज का पर्व मनाएंगी। मां की निगाहें भी बेटे के लौटने का इंतजार कर रही थीं। लेकिन किसी को क्या पता था कि सुबह घर से निकला पंकज अब कभी वापस नहीं लौटेगा।
घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवहन निगम की बस के पिछले पहिये के नीचे आने से 34 वर्षीय पंकज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पंकज नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर पांच हरकुकार का रहने वाला था। वह तीन बहनों और दो भाइयों के परिवार में छोटा भाई था। उसका बड़ा भाई बद्दी में नौकरी करता है। पिता लकड़ी का काम करते हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है और बड़े भाई की भी शादी हो चुकी है, जबकि पंकज अभी अविवाहित था। बताया जा रहा है कि पंकज एक निजी संस्थान में कार्यरत था। साधारण स्वभाव का पंकज परिवार के साथ ही रहता था। बुधवार सुबह भाई दूज के दिन पंकज किसी काम से घुमारवीं बाजार आया था। शहर की एक परांठे की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वह सुबह दिखाई दिया है। इसके बाद वह बस स्टैंड पहुंचा। वह किस काम से वहां आया था, इसका पता नहीं चल पाया है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह बस स्टैंड से बाहर निकल रहा था तो जंगलबैरी से शिमला जा रही परिवहन निगम की बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में इस दौरान बहनें भाई के लौटने की प्रतीक्षा कर रही थीं। उन्हें क्या मालूम था कि जिस भाई के आने का इंतजार कर रही हैं, उसकी जिंदगी का सफर बीच रास्ते में ही खत्म हो चुका है। जिस दिन बहनों को भाई के माथे पर तिलक लगाना था, उसी दिन उन्हें उसके बिछड़ने का दुख सहना पड़ा। अब मां की नजरें बेटे की राह देखेंगी और बहनों के लिए भाई दूज का पर्व हमेशा पंकज की यादों से जुड़ा रहेगा। घर लौटने का उसका इंतजार अब परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें