फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएं अधिकारी : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेरोजगार युवा योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाएं
विज्ञापन

-हम्बोट और पंतेहड़ा पंचायत में सरकार पहुंची गांव के द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अधिकारी सक्रिय प्रयास करें, ताकि इनका अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिल सके। कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विकासखंड के हम्बोट गांव में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अधिकारी निरंतर प्रयास करें, ताकि इनका अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिल सके। घुमारवीं विकास खंड में मनरेगा के तहत 4500 कार्यों को पूरा कर आपदा प्रभावित परिवारों को दोबारा निर्माण के लिए सहायता प्रदान की गई। कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अधिकारी निरंतर प्रयास करें, ताकि इनका अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिल सके। कहा कि बेरोजगार युवा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाएं, ताकि युवा अपनी आर्थिक को सुदृढ़ कर सकें। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। ई-टैक्सी योजना, सोलर पावर प्रोजेक्ट यूनिट लगाने के लिए योजना सरकार द्वारा लाई गई है। इसके अतिरिक्त स्टार्टअप योजना व अन्य योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के लोग अपने परिवार के आर्थिक स्तर को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हम्बोट में कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्रामीणों को मोटा अनाज उगाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने गांव पंतहेड़ा में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि गांव पंतेहड़ा में शेड निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करके भेजें, तुरंत पैसे का प्रावधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पंचायत घर बनाने के लिए भी धन का प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी विपिन ठाकुर ने मनरेगा, वित्त आयोग, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रसार अधिकारी उद्योग विभाग पूनम, विषयवाद विशेषज्ञ कृषि बृजेश चंदेल, विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान, उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी हेमराज शर्मा ने मृदा संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी, डीएसपी चंद्रपाल,लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग,विद्युत बोर्ड के अधिकारी हम्बोट में बीडीसी सुरेंद्र, प्रधान नंदलाल, उप प्रधान राकेश कुमार, पंचायत प्रधान नीरज,बीडीसी पूनम, एनएसयूआई राष्ट्रीय समन्वयक नितिन चड्ढा, एनएसयूआई के लक्ष्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें