फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंजाबी डांस, बिलासपुरी गिद्दा पर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नम्होल स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रीतपाल शर्मा ने की। इस अवसर पर मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, पंजाबी डांस, बिलासपुरी गिद्दा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कृष्ण गीत, देश भक्ति, मेरे राम आए हैं, तीन रंग का झंडा, माये नी मेरिए शिमले दी राहे चंबा कितनी दूर, 12 बजी गए मोहना इस घडिया जे और अन्य गानों पर डांस किया। राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित बच्चे को सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन कुलदीप चंद धीमान और अंजू भटनागर ने किया। प्रधानाचार्य स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। उन्होंने बच्चों को लगातार परिश्रम करने की सलाह दी। अध्यापक और अभिभावक दोनों मिल कर बच्चों में ऐसे गुणों का सृजन करें, जो भविष्य में उनके काम आ सके। विद्यार्थी का जीवन बनाने के लिए अध्यापक और अभिभावक दोनों की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर स्कूल एसएमसी प्रधान संजीव कुमार, पूर्व एसएमसी प्रधान शेर सिंह, प्राथमिक स्कूल से गोपाल, भडोल पंचायत समिति सदर उपाध्यक्ष मस्त राम ठाकुर, घ्याल पंचायत के उप प्रधान देश राज, सिकरोहा पंचायत प्रधान भूप सिंह, व्यापार मंडल प्रधान यशपाल चंदेल, पीडब्ल्यूडी एसडीओ जगत राम, आईपीएच जेई हरविंद्र, धनवनती, हेमचंद, सुरेंद्र पाल, बलदेव कुमार, शोभा राम ठाकुर, नंद लाल ठाकुर, पवन ठाकुर, राजेश कुमार, संतोष कुमार, धीरज गौतम, कुलवीर भडोल, रणजीत सिंह, लेखराज, अशोक सोनी, भूपेंद्र सिंह, मदन लाल और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें