फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनटीपीसी कोलडैम ने 32 जनप्रतिनिधियों को दादरी दौरे पर किया रवाना

Wed, 19 Nov 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संसाधन प्रबंधन, अपशिष्ट निस्तारण, सतत विकास की श्रेष्ठ प्रक्रियाओं का मिलेगा ज्ञान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम की ओर से बुधवार को क्षेत्र की 16 पंचायतों के 32 जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल को एनटीपीसी दादरी के तीन दिवसीय अध्ययन दौरे के लिए रवाना किया गया। अध्ययन दौरे का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को संसाधन प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता और सतत सामुदायिक विकास से संबंधित उन सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराना है, जो एनटीपीसी की अन्य परियोजनाओं में सफलतापूर्वक लागू की जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल को महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एसएस राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह दौरा जनप्रतिनिधियों के लिए उपयोगी साबित होगा और वे यहां से मिलने वाले अनुभवों को अपनी पंचायतों में विकास कार्यों को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने में इस्तेमाल कर सकेंगे। अध्ययन दौरे के प्रस्थान के समय अपर महाप्रबंधक उमेश कुमार सहित सीएसआर और मानव संसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह पहल समुदायों के साथ सहयोग बढ़ाने और साझा विकास को नई दिशा देने के उसके निरंतर प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें