फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है एनटीपीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हित-धारक संवाद बैठक में 15 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
विज्ञापन

-पिछले वर्ष में किए कार्यों, नई प्रस्तावित योजनाओं पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम की ओर से हित-धारक संवाद बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में परियोजना प्रभावित 15 पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने की।
इस संवाद बैठक का मुख्य उद्देश्य गत वर्ष के सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा व नई प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा करना था। बैठक में प्रत्येक पंचायत के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं व जरूरतों के बारे में जानकारी दी। एनटीपीसी कोलडैम की प्रभावित पंचायतें चार जिलों मंडी, शिमला, सोलन व बिलासपुर के अंतर्गत आती हैं। बैठक के दौरान एनटीपीसी कोलडैम द्वारा गत वर्ष के कार्य व नई योजनाओं के बारे में बताया गया और पंचायतों द्वारा दिए सुझावों की समीक्षा के बाद उन्हें भविष्य में क्रियान्वित करने के लिए आश्वस्त किया गया। एनटीपीसी कोलडैम प्रबंधन ने बैठक में उपस्थित समस्त हित-धारकों को बताया कि एनटीपीसी ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ समाज और आसपास के गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यान्वित करने के लिए तत्पर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद बैठक के बाद एनटीपीसी कोलडैम द्वारा गत वर्ष में सीएसआर के तहत किए गए कार्यों की पुस्तिका सामाजिक सरोकार का विमोचन किया गया। उसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने एनटीपीसी कोलडैम के आवासीय परिसर में आयोजित की जा रही बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला 2024 का दौरा किया और इस कार्यशाला की प्रतिभागियों से वार्तालाप किया और उनकी प्रस्तुति को भी देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें