फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में एनएसयूआई चला रहा है वस्त्र दान शिविर

Wed, 18 Dec 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे इकट्ठे किए गए कपड़े
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं ( बिलासपुर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा बिलासपुर के विभिन्न कॉलेजों में वस्त्र दान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान पिछले तीन दिन से जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है। कैंप का शुभारंभ बिलासपुर मुख्यालय से हुआ। बुधवार को महाविद्यालय घुमारवीं में भी इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कैंप की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नितिन चड्ढा ने की। इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अभिषेक भारद्वाज भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नितिन चड्ढा ने बताया कि यह अभियान 22 दिसंबर तक जिले भर में जारी रहेगा और इसके माध्यम से इकट्ठे किए गए कपड़े जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। बताया कि पूरे प्रदेश में इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर ने की है। एनएसयूआई ने हमेशा युवाओं के हित में कार्य करने का वादा किया है और इस तरह के और कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा। अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि वे युवाओं के साथ हैं और इस अभियान को प्रदेशभर में फैलाने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर शिवानी, सृष्टि, नेहा, कशिश, दीक्षा, शिवांश, शिवांश शर्मा, विशाल रंगरा, शिवांशु संख्यान, मृदुल, आदर्श और अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें