फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनएसएस स्वयंसेवियों को चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास के महत्व की दी जानकारी

Mon, 15 Dec 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जुखाला कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में उपस्थित स्वयंसेवी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
जुखाला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का छठा दिन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन


शिविर की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की। इस दौरान विशिष्ट वक्ता के रूप में सहायक प्राध्यापक डॉ. अजीत कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों को चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व विकास के महत्व से अवगत कराया। एनएसएस केवल सेवा गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और आत्मविश्वास के विकास का एक सशक्त मंच है। उन्होंने स्वयंसेवियों को सत्यनिष्ठा, परिश्रम, समय-पालन एवं समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सशक्त नेतृत्व वही होता है जो सेवा-भाव से प्रेरित हो और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने आचरण और व्यवहार के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। इस दौरान एनएसएस स्वयं सेवियों ने अनुशासन, सक्रिय सहभागिता एवं उत्साह का परिचय दिया। शिविर प्रभारी अमन शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रेरक एवं विचारोत्तेजक सत्र स्वयंसेवियों में जिम्मेदारी-बोध एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें