फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो नए वार्ड बनाने के लिए नप घुमारवीं कराएगा परिसीमन

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपायुक्त को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

- वार्ड नंबर 4 और 5 से नए वार्ड बनाने की योजना

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं में दो नए वार्ड बनाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। नगर परिषद की ओर से जल्द ही परिसीमन कराने का प्रस्ताव लाया जाएगा। प्रस्ताव को उपायुक्त से मंजूरी मिलने के बाद परिसीमन कराया जाएगा।
विज्ञापन

घुमारवीं नगर परिषद को बने 25 साल से अधिक का समय बीत चुका है। शुरू से ही नगर परिषद को सात वार्डों में बांटा गया है, लेकिन ढाई दशक में तेजी से हुए शहरीकरण के कारण शहर की आबादी लगभग तीन गुना बढ़ चुकी है, लेकिन वार्डों की संख्या आज भी सात ही है। बढ़ती आबादी और शहरीकरण की दृष्टि से दो अतिरिक्त वार्ड बनाए जाने पर नगर परिषद में सहमति बनी है। वार्ड नंबर चार और पांच जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े वार्ड हैं। इन्हीं दो वार्डों को बंटवारा कर नए वार्ड बनाने की योजना है। वर्तमान में नगर परिषद घुमारवीं में करीब साढ़े पांच हजार मतदाता हैं। वार्ड नंबर-4 बजोहा वार्ड में 1200 और वार्ड नंबर 5 कल्याणा वार्ड में करीब एक हजार के करीब मतदाता मौजूद है, जबकि खड्ड के दूसरी ओर सबसे छोटा वार्ड वार्ड नंबर-एक बड्डू वार्ड है, जहां करीब साढ़े 500 के करीब मतदाता हैं। इसी कारण से वार्ड नंबर 4 और 5 से ही नए वार्ड बनाने पर सहमति बनी है। दो नए वार्ड बनने से घुमारवीं नगर परिषद में इनकी संख्या 9 हो जाएगी। उधर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ने बताया कि घुमारवीं में नगर निकाय को बने करीब 25 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। इस अवधि में शहर की जनसंख्या तीन गुना बढ़ चुकी है। नगर परिषद के दो वार्ड जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब अन्य वार्डों से काफी बड़े हैं। नगर परिषद जल्द ही परिसीमन कराने का प्रस्ताव लाएगे। परिसीमन होने के बाद दो नए वार्ड बनाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें