फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाई-फाई सुविधा से लैस हुआ बिलासपुर कॉलेज

Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
पासवर्ड से करें सुरक्षित - फोटो : BBC
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज परिसर में वाई-फाई की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह सुविधा नए और पुराने कैंपस सहित छात्रावास और कॉलेज कॉलोनी में भी उपलब्ध रहेगी। सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए रूसा से मिलने वाली ग्रांट से 16 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।

जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल ने कॉलेज कैंपस में वाई-फाई का सैट अप लगाया गया है। इसकी एवज में बीएसएनएल प्रतिवर्ष एक लाख 62 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें सर्विस टैक्स अतिरिक्त रहेगा।
विज्ञापन


24 घंटे मिलने वाली इस सुविधा में 4 एमबीपीएस स्पीड मिलेगी। इससे कॉलेज के विद्यार्थी सोशल मीडिया सहित अन्य ऑनलाइन सुविधाओं का भरपूर फायदा ले पाएंगे। कॉलेज का कोई भी छात्र कॉलेज प्रशासन से वाई-फाई का पासवर्ड लेकर इंटरनेट की सुविधा ले सकता है।

बताते चलें कि बिलासपुर कॉलेज में करीब 3328 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन्हे अब वाई-फाई की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। हालांकि यह सुविधा पूरी तरह से फ्री है। मगर सुविधा के सही रखरखाव के लिए कॉलेज छात्रों से भी सहयोग लिया जाएगा। बाकी अन्य खर्चे कॉलेज प्रशासन अपने स्तर पर व्यय करेगा।  

छात्रों से प्रतिवर्ष लिए जाएंगे 120 रुपये
वाईफाई की सुविधा के लिए कॉलेज के छात्रों से 120 रुपये प्रतिवर्ष लिए जाएंगे। हाल ही में कॉलेज में हुई पीटीए की बैठक में कॉलेज प्रशासन ने प्रस्ताव रखा गया था कि सुविधा की देखरेख पर खर्च होने वाली राशि में छात्र-छात्राओं का भी सहयोग लिया जाए। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। इसमें निर्णय लिया गया कि एडमिशन के दौरान हर छात्र-छात्रा से 120 रुपये लिए जाएंगे।

प्राचार्य बिलासपुर कॉलेज डॉ. राकेश भारद्वाज ने बताया कि कॉलेज में वाई-फाई सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे अब छात्रों को कॉलेज के दोनों कैंपसों में इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विद्यार्थियों से एक वर्ष की 120 रुपये फीस ली जाएगी।
विज्ञापन

                     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें