फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अब घुमारवीं नागरिक अस्पताल में भी होंगे सिजेरियन प्रसव

Sat, 02 Aug 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन


अत्याधुनिक एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन मशीन आने पर शुरू होगी सुविधा
गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए नहीं जाना पड़ेगा क्षेत्र से बाहर
ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा भी शुरू, पहले जिला अस्पताल किया जाता था रेफर

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं की गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। नागरिक अस्पताल घुमारवीं में अब जल्द ही सिजेरियन प्रसव शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब बस अत्याधुनिक एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन मशीन उपलब्ध होना बाकी है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से मांग उठाई है। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मशीन जल्द ही उपलब्ध करवाई जाएगी। मशीन आते ही सिजेरियन प्रसव की शुरुआत कर दी जाएगी। अस्पताल में अभी तक केवल सामान्य प्रसव की सुविधा थी। सिजेरियन की जरूरत पड़ने पर महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने से महिलाओं को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। सिविल अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। पहले खून की जरूरत पर मरीजों को बिलासपुर रेफर किया जाता था। अब बिलासपुर ब्लड बैंक से रक्त मंगवाकर यहां मरीजों को चढ़ाया जा रहा है। हाल ही में चार से पांच मरीजों को सफलतापूर्वक रक्त चढ़ाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सुविधाओं से उपमंडल की लगभग 50 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। समय और पैसे की बचत के साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में व्यवस्था लगातार बेहतर की जा रही हैं। जल्द ही मशीन उपलब्ध होते ही सिजेरियन प्रसव की शुरुआत हो जाएगी।
डॉ. अनुपम शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें