फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध डंपिंग मामले में टिपर चालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत मेला मैदान में अवैध डंपिंग मामले में नगर परिषद ने टिपर चालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और पुलिस विभाग के पास अवैध डंपिंग की शिकायत के बाद नगर परिषद को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद नगर परिषद ने इस मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद को नोटिस जारी करने के बाद उनसे जवाब मांगा जा रहा था। नगर परिषद के जेई ने सोमवार को लुहणू मैदान का निरीक्षण किया था। जब मिट्टी डंप कर रहे टिपर चालकों से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके चलते नगर परिषद ने टिपर चालकों को नोटिस जारी कर दिया है। मामले की छानबीन जारी है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और पुलिस विभाग के पास अवैध डंपिंग की शिकायत के बाद नगर परिषद को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद नगर परिषद ने मामले में कार्रवाई की है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अवैध डंपिंग के बारे में टिपर चालकों से पूछा गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके चलते टिपर चालकों को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें