फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लिंग बलोटा पेयजल योजना के लिए लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

Fri, 21 Feb 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन


-पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण हो रही थी पानी की किल्लत
-खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली बोर्ड ने बदला ट्रांसफार्मर

संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। लिंग बलोटा पेयजल योजना को सुचारू करने के लिए बिजली बोर्ड ने योजना के लिए नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। इसके लगने से अब क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन


पुराने ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने के कारण योजना की मोटरें नहीं चल पाती थी, जिससे पानी उठाने की प्रक्रिया बंद हो जाती और लोगों को किल्लत का सामना करना पड़ता था। बिजली बोर्ड ने साढ़े तीन लाख की लागत से 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया है। अमर उजाला में इस समस्या को 19 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें बताया गया था कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पेयजल योजना बाधित हो रही है और करीब छह गांव के हजारों लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। समाचार प्रकाशित होने के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया और विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता कर्ण चंदेल ने मौके पर टीम भेजकर नया ट्रांसफार्मर लगवाया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब लिंग बलोटा और आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए प्रशासन और अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि कई दिनों तक पानी के लिए परेशान होना पड़ा, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें