फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में सुरक्षा का नया पहरा : मुख्यमंत्री ने किया नेत्रम सर्विलांस सेंटर का उद्घाटन

Fri, 26 Dec 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में नेत्रम सर्विलांस एवं क्राइम रिस्पांस सेंटर का निरीक्षण करते
विज्ञापन
हाई-टेक कैमरों से अब बिलासपुर-घुमारवीं पर रहेगी पैनी नजर
विज्ञापन

जिले के प्रमुख शहरों में अपराध और यातायात नियंत्रण में मिलेगी मजबूती

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में नेत्रम सर्विलांस एवं क्राइम रिस्पांस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। यह सेंटर सीसीटीवी मैट्रिक्स इंस्टॉलेशन परियोजना के तहत स्थापित किया गया है, जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को नई धार मिलने की उम्मीद है। नेत्रम सर्विलांस सेंटर के तहत बिलासपुर और घुमारवीं शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों और मुख्य मार्गों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और वहां तैनात अधिकारियों से सिस्टम की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा और जिलेभर की गतिविधियों पर रियल-टाइम नजर रखेगा। अत्याधुनिक कैमरों से दिन-रात स्पष्ट दृश्य, जिससे अपराधियों की पहचान आसान होगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या दुर्घटना की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी। कैमरे चेहरे और वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान करने में सक्षम हैं, जिससे फरार अपराधियों की ट्रैकिंग आसान होगी। ट्रैफिक जाम, नियम उल्लंघन और दुर्घटनाओं पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल आज की सबसे बड़ी जरूरत है। कहा कि नेत्रम सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से अब संदिग्ध गतिविधियों पर केवल खुले स्थानों में ही नहीं, बल्कि वाहनों और सीमित दायरे में भी प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। विश्वास जताया कि यह प्रणाली न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक होगी, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि इस तकनीक का उपयोग पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। इस दौरान डीजीपी अशोक तिवारी,एसपी संदीप धवल,एएसपी शिव चौधरी,डीएसपी मदन धीमान,डीएसपी विशाल वर्मा, डीएसपी विक्रांत बोंसरा, डीएसपी मनीष चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें