फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में नेहा ने ली केंद्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष पद की शपथ

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में केंद्रीय छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित प्राचार्य व अन्य। स्रोत
विज्ञापन
खुशी ने उपाध्यक्ष, शुभम ने सचिव, समीर ने संयुक्त सचिव की प्रतिज्ञा
विज्ञापन

महाविद्यालय में सीएससीए का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सत्र 2025-26 के लिए महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की ।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. प्रेमजीत ने मुख्यातिथि को बैज पहनाकर और पीटीए सेक्रेटरी डॉ. भूमेन्द्र जसवाल ने पीटीए प्रेसिडेंट, विशिष्ठ अतिथि नईम मोहम्मद को बेज पहनाकर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. कटवाल ने महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्यों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में नेहा ठाकुर ने अध्यक्ष, खुशी ने उपाध्यक्ष, शुभम कुमार ने सचिव, समीर ने संयुक्त सचिव के पद की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा दीपिका, प्रियंका, रंजना, अनिकेत, शालू, शगुन, निखिल, अभय, सुनिधि, आस्था, आशा, तनिशा, कविता, रोजी, आरती, भारती, भावना, सागर, अदिति, मुस्कान, वनिशा, प्रियंका, ऋचा, शिवम, मीनाक्षी, आरती, स्वेता, माही, प्रीति, सुमित, दीपाली, अमन, तनजिन, कोमल, आर्यवत, आदित्य, गगन, प्रिया, सुकन्या, मीनाक्षी, पर्णिका ने कक्षा प्रतिनिधि, विशाल, कनिका, मीनाक्षी, मोहित, दीपक, नीलाक्षी, सुशील, आकांक्षा, श्रध्दा, युवराज, भार्गवी, रिया गौतम ने मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ली। प्राचार्य ने कहा कि कार्यकारिणी का गठन विश्वविद्यालय के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार मेरिट आधार पर किया जाता है और इसमें सीएससीए के पदाधिकारियों के साथ कक्षा प्रतिनिधियों और मनोनीत सदस्य भी चुने जाते हैं। उन्होंने सभी नॉमिनेटेड सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य प्रो. प्रेमजीत सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें