फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हरलोग सेंटर की नीला देवी बनीं प्रधान

विज्ञापन
हरलोग सेंटर की आशा वर्कर की नई कार्यकारिणी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
इंटक के बैनर तले हुई आशा वर्करों की बैठक, सर्वसम्मति से चुनी गई कार्यकारिणी
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ही बना सकती है आशा वर्करों के लिए स्थायी नीति : रूप सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हरलोग पंचायत में इंटक के बैनर तले आशा वर्करों की बैठक जिला अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें हरलोग सेंटर के साथ हवाण, सरयूंन, बल्ह चुराणी, मल्यावर, रोहिण, तल्याणा और कूह मझवाड़ पंचायतों की आशा वर्करों ने भाग लिया।
बैठक में हरलोग सेंटर की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें नीला देवी को प्रधान, जगदंबा देवी को उप प्रधान, वीना देवी को कोषाध्यक्ष और नर्मदा कुमारी को महासचिव चुना गया। कार्यकारिणी के विस्तार के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया।
विज्ञापन

नीला देवी ने कहा कि आशा वर्कर फील्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। कोविड काल में उन्होंने जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की, लेकिन सरकार ने उनके भविष्य के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों को उनके कार्य के अनुसार बहुत कम मानदेय मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला इंटक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने कहा कि आशा वर्करों को रोजगार कांग्रेस सरकार के समय में ही मिला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ही इनके लिए स्थायी नीति बना सकती है। इस अवसर पर इंटक सचिव प्रेम लाल भाटिया ने कहा कि शीघ्र ही आशा वर्करों की मांग पत्रिका तैयार कर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। बैठक में महिला इंटक अध्यक्ष कमलेश कुमारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह सहगल, महासचिव रमेश कुमार, हरलोग के प्रधान पवन चंदेल, संतोष देवी, शकुंतला देवी, प्रमिला देवी, रीना देवी, पिंकी देवी, लता देवी, माया देवी, शैलजा कुमारी, पूनम कुमारी और रोशनी देवी सहित कई आशा वर्कर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें