फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी पीढ़ी में संस्कारित शिक्षा की आवश्यकता : त्रिलोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च निहाल में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च निहाल बिलासपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटी, भंगड़ा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य मीना शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन केश्टा ने विद्या भारती और हिमाचल शिक्षा समिति की स्थापना, उद्देश्यों और वर्तमान स्वरूप की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने भावी पीढ़ी में संस्कारों और संस्कारित शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारों को न भूलें। कार्यक्रम के अध्यक्ष इतिहास संकलन समिति के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जयदेव शर्मा, सुरेश चड्डा, प्रवीण कुमार, इंद्र सिंह डोगरा, दीप, शशि कांत, रिषभ डोगरा, राजेश उपाध्याय, राकेश रॉकी, पूर्व प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा, सोनिया डोगरा, अरुण कुमार, सुरेन्द्र सिंह और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें