फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में 14 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Tue, 05 Nov 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक विवाद, श्रम विवाद ,बिजली, पानी बिल, वैवाहिक विवादों का होगा निपटारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के विभिन्न न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। यह अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, घुमारवीं और झंडूता न्यायालय परिसर में होगी।
विज्ञापन

सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर मनीषा गोयल ने बताया कि इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करना है, जिसमें बैंक विवाद, श्रम विवाद, बिजली, पानी के बिल के मामले, वैवाहिक विवाद शामिल हैं। जिन व्यक्तियों के पास इन श्रेणियों में कोई लंबित मामला है, वे अपने मामले को लोक अदालत में प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति न्यायालय में विचाराधीन नहीं है, तो वह भी अपने विवाद का समाधान आपसी समझौते से करने के लिए आवेदन कर सकता है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से निशुल्क कानूनी सहायता या परामर्श प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 15100 या सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर का नंबर 01978-221452 पर संपर्क करें। इसके अलावा, इच्छुक व्यक्ति ईमेल के माध्यम से Secy-dlsa-bil-hpgov.in पर संपर्क कर सकते हैं या राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-221452 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें