फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में नंदिता और दिव्यांश रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
-जेएनवी कोठीपुरा में प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विशाखापट्टनम सिंडिकेट से नंदिता शर्मा, दिव्यांश ने पहला, मैसूर सिंडिकेट से अनु ठाकुर, सौम्या ने दूसरा और कोलकाता सिंडिकेट से ख़ुशी ठाकुर, इशांत ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कोची सिंडिकेट से दिव्यांशी ठाकुर विजेता और कोलकाता सिंडिकेट से खुशी शर्मा उपविजेता रही। सीमैनशिप प्रतियोगिता में आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बाग्गा से आदित्य ने पहला और डीएवी स्कूल घुमारवीं से शगुन ने दूसरा स्थान हासिल किया। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के सहयोग से कैडेट्स को परीक्षा की तैयारी कराने के साथ-साथ उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करने, देशभक्ति की भावना कायम रखने, एक दूसरे से जुड़ने, अनुशासन और एकता कायम करने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देबाशीष गुहा ने बताया कि ग्रामीण परिवेश के छात्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने और पहचानने में यह शिविर काफी मददगार साबित होगा। इस मौके पर सभी पीआई स्टाफ, एएनओ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें