- एएनटीएफ की टीम ने फोरलेन पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने एचआरटीसी बस में सवार एक युवक से 23 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए स्वारघाट थाने को सौंपा दिया है।
जानकारी के अनुसार एएनटीएफ की टीम ने रविवार रात करीब 1:00 बजे किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरा बघेरी में नाकाबंदी की थी। इसी बीच पंजाब की ओर से आ रही एचआरटीसी की बस को रोका गया। चैकिंग के दौरान बस में बैठा एक व्यक्ति सामान को छुपाने की कोशिश करने लगा। शक पर सामान की तलाशी ली गई तो 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान भीम सिंह निवासी गांव छोयल डाकघर खोखन तहसील भूंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी विक्रांत बोंसरा ने की है।