फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आईआईए की राष्ट्रीय परिषद में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे नंद लाल चंदेल

विज्ञापन
नंद लाल चंदेल।
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स की 2026-28 की राष्ट्रीय परिषद में सहयोजित सदस्य बने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के वास्तुकार समुदाय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व मिला है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) की वर्ष 2026-28 की राष्ट्रीय परिषद में आर्किटेक्ट नंद लाल चंदेल को सदस्य के रूप में सहयोजित किया गया है। आईआईए के 109 वर्ष के इतिहास में हिमाचल को राष्ट्रीय परिषद में प्रतिनिधित्व मिलने से प्रदेश के वास्तुकारों से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय मंच पर रखने का अवसर मिलेगा।
नंद लाल चंदेल आईआईए हिमाचल प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में दो कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। वह वर्ष 2020-23 और 2023-26 तक अध्यक्ष रहे। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग में आर्किटेक्ट-इन-चीफ के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। वह काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की कार्यकारी समिति के पूर्व सदस्य भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय परिषद में सहयोजित किए जाने पर चंदेल ने आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट जितेंद्र मेहता और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल के वास्तुकारों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के साथ युवा आर्किटेक्ट और विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें