फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलवाड़ी मेला : लोगो डिजाइन के विजेता को मिलेगा 11 हजार का इनाम

Thu, 26 Feb 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ से बने डिजाइन ही होंगे स्वीकार, एआई निर्मित कलाकृतियां होंगी बाहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गई हैं। मेले को एक अनूठी और गौरवशाली पहचान देने के लिए जिला प्रशासन ने लोगो डिजाइन आमंत्रित किए हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार को 11 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि प्रस्तुत किया जाने वाला लोगो डिजाइन केवल कलात्मक ही नहीं, बल्कि नलवाड़ी मेले के ऐतिहासिक महत्व, पारंपरिक स्वरूप और बिलासपुर की स्थानीय पहचान को दर्शाने वाला होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को सहेजना और उसे आधुनिक पहचान देना है। प्रशासन ने इस बार एक महत्वपूर्ण शर्त रखी है। उपायुक्त ने कहा कि लोगो डिजाइन पूरी तरह से हस्तनिर्मित होना चाहिए। आजकल के डिजिटल दौर में एआई द्वारा तैयार किए गए लोगो को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन वास्तविक मानवीय कला और कौशल को प्रोत्साहित करना चाहता है। बेहतरीन डिजाइन प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पहला पुरस्कार 11,000, दूसरा पुरस्कार 5,100, तीसरा पुरस्कार 2,100 होगा। 10 अन्य कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति, पेशेवर कलाकार एवं छात्र अपने डिजाइन किए हुए लोगो आगामी 10 मार्च, 2026 तक जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय, बिलासपुर में जमा करवा सकते हैं। प्राप्त डिजाइनों का मूल्यांकन जिला स्तर पर गठित एक विशेषज्ञ समिति की ओर से किया जाएगा। समिति की ओर से चयनित सर्वश्रेष्ठ डिजाइन को ही मेले का आधिकारिक लोगो घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें