फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर के डिपुओं के लिए भेजा गया सरसों का तेल

Fri, 24 Apr 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन

23 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
अब 8400 लीटर तेल रवाना, 12 हजार लीटर आज पहुंचेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला( बिलासपुर)। जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपुओं में रिफाइंड और सरसों के तेल की कमी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। अब जिला के डिपुओं के लिए सिविल सप्लाई सोलन से 8400 लीटर सरसों का तेल बिलासपुर भेज दिया गया है, जबकि 12 हजार लीटर तेल 25 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने अपने 23 अप्रैल के अंक में डिपुओं में नहीं पहुंचा सरसों का तेल और रिफाइंड, उपभोक्ता परेशान शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। जानकारी के अनुसार जिला के 252 डिपुओं में से 92 डिपुओं तक तेल की सप्लाई नहीं पहुंची थी। इससे उपभोक्ताओं को मजबूरन बाजार से महंगे दामों पर तेल खरीदना पड़ रहा था। मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई के प्रबंध निदेशक से भी बातचीत की गई थी। सिविल सप्लाई सोलन के एरिया मैनेजर रूपेश शर्मा ने बताया कि बिलासपुर के लिए 8400 लीटर सरसों का तेल भेजा जा चुका है, जबकि 12 हजार लीटर तेल शनिवार तक पहुंच जाएगा। जिले के करीब 4.12 लाख उपभोक्ताओं को हर महीने लगभग 2.50 लाख लीटर तेल वितरित किया जाता है। तेल की आपूर्ति शुरू होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें